PM Modi : हमारे भारोत्तलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Aug 2022 09:03:58 AM
Our weightlifters performed exceptionally in the Commonwealth Games:

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तलक हरजिदर कौर को मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय भारोत्तलकों ने इन खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया है। भारतीय भारोत्तोलक हरजिदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सफर को जारी रखते हुए सोमवार को यहां महिलाओं के 71 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

मोदी ने ट्वीट किया, ''बîमघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे भारोत्तलकों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.