Padma Samman 2021 : पार्श्व गायक दिवंगत एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पीटी उषा को कोचिंग देने वाले देश के प्रसिद्ध प्रशिक्षकों में से एक ओम नांबियार को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Nov 2021 05:46:50 PM
Padma Samman 2021  : Posthumous Padma Vibhushan to playback singer late SP Balasubramaniam, Padma Shri award posthumously to Om Nambiar, one of the country's renowned trainers who coached PT Usha

एंटरटेनमेंट डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आज मंगलवार को पद्म पुरस्कार 2021 श्रेणी के तहत पद्म विभूषण पुरस्कारों से कई हस्तियों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। इस दौरान संगीत के सितारे रहे पार्श्व गायक दिवंगत एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उनके बेटे ने राष्ट्रपति से ये अवॉर्ड ग्रहण किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गायन के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक गीत पेश करने वालीं गायिका के.एस. चित्रा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

वहीं इसके अलावा भारत के सबसे प्रसिद्ध कोचों में से एक, ओम नांबियार - जिन्होंने पीटी उषा को भी कोचिंग दी - को मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी पत्नी को यह पुरस्कार मिला।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.