Ajmer में पायलट का जन्मदिन मनाया

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Sep 2022 04:35:57 PM
 Pilot's birthday celebrated in Ajmer

अजमेर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज 45वां जन्मदिन अजमेर में पूरे जोश खरोश के साथ मनाया गया। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के बाबू मोहल्ला कार्यालय पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में उनके जन्मदिन का केक काटा गया और उनके सफल राजनीतिक जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर जैन ने कहा कि पायलट ने अजमेर से सांसद रहते एवं केंद्रीय मंत्री रहते यहां के जितने विकास कार्य कराए उतने आज तक कोई अन्य कद्दावर नेता भी नहीं करा सका। श्री पायलट का अजमेर से आज भी लगाव है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेंद्र सिह रलावता ने भी पायलट के जन्मदिन पर खुशी जाहिर करते हुए कामना की कि उनके नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छुए ऐसी कामना है। इस मौके पर अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अजमेर के सेशन कोर्ट मे भी कांग्रेस विधि विभाग की ओर से प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष वैभव जैन की अगुवाई में केक काटकर खुशियां बांटी गई। अजमेर जिले के गुर्जर बाहुल्य भिनाय व मसूदा मे भी समर्थकों ने सेवा कार्यों के साथ जबरदस्त उत्साह के बीच पायलट का जन्मदिन मनाया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.