PM ने हिमाचल प्रदेश के 53वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2023 10:46:42 AM
PM congratulates Himachal Pradesh on its 53rd Foundation Day

नई  दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हिमाचल प्रदेश के 53वें स्थापना दिवस पर बुधवार को प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ’’सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।’’ हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को राज्य का दर्ज़ा मिला था और इस प्रकार यह पहाड़ी प्रांत भारतीय संघ का 18वां राज्य बना। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.