PM Modi ने छत्रपति शिवाजीराजे भोसले के निधन पर शोक जताया

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Sep 2022 09:31:35 AM
PM Modi condoles the death of Chhatrapati Shivajiraje Bhosale

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मराठा राजा शिवाजी की 12वीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने समाज में भोसले के योगदान की सराहना भी की।

भोसले का मंगलवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमंत छत्रपति शिवाजीराजे भोसले जी के निधन से दुखी हूं। वह एक ऊर्ज़ावान और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, जिन्होंने लोगों के बीच बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने सतारा की प्रगति में एक समृद्ध योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.