PM मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

Samachar Jagat | Monday, 10 Oct 2022 10:34:22 AM
PM Modi condoles the death of Mulayam Singh Yadav

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, '' जब हम अपने-अपने राज्यों (गुजरात एवं उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री थे, तब उनके साथ कई बार बातचीत का अवसर मिला।

घनिष्ठता हमेशा बनी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था।’’ मोदी ने कहा, ''उनके निधन से दुखी हूं। परिवार और उनके लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिह यादव का एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम के बेटे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी। सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अखिलेश के हवाले से ट्वीट किया गया, '' मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.