PM Modi : मोदी ने आन्ध्र प्रदेश में फैक्ट्री हादसे पर दुख व्यक्त किया

Samachar Jagat | Thursday, 14 Apr 2022 02:24:14 PM
PM Modi :  Modi expresses grief over factory accident in Andhra Pradesh

नई  दिल्ली |  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आन्ध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरूवार को श्री मोदी के संदेश को  ट्वीट  कर कहा ,

 आन्ध्र प्रदेश के एलुरू जिले में एक रसायन फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं।  मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ’’ उल्लेखनीय है कि बुधवार रात एलुरु जिले के मुसुनुरु गांव में पोरस केमिकल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.