PM : मोदी ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Jul 2022 03:10:35 PM
PM  : Modi pays tribute to Dr. Mukherjee

नयी दिल्ली  | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके योगदान को याद किया है और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के विकास, विशेष रूप से वाणिज्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। वे अपने विद्बतापूर्ण स्वभाव और बौद्धिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी डॉ. मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नड्डा ने 6 ए दीनदयाल उपाध्याय स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.