PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्जैन में करेंगे महाकाल कोरिडोर के प्रथम चरण का लोकार्पण

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Oct 2022 09:24:28 AM
PM MODI: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the first phase of 'Mahakal Corridor' in Ujjain today


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्जैन में महाकाल कोरिडोर के प्रथम चरण के महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी रहेंगे। वहीं भाजपा के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी शाम 5.25 मिनट पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगे और शाम 6.25 बजे से शाम 7.05 बजे के बीच महाकाल लोक राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले वह महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

900 मीटर से अधिक लंबा ‘महाकाल लोक गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.