प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया: Sitharaman

Samachar Jagat | Friday, 16 Sep 2022 09:44:08 AM
PM Modi stressed on taking benefits of government schemes to common people: Sitharaman

मुंबई |  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियावन्यन और उसके लाभ को आम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। सीतारमण ने 'मोदी ऐट 20’ पुस्तक के लोकार्पण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2014 से पहले बहुत सी सरकारें आईं और उन्होंने कई वादे किये लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

किताब में बीते 20 सालों के दौरान मोदी के शासन के विशिष्ट मॉडल के कारण भारत और गुजरात में आए मूलभूत बदलावों के बारे में प्रख्यात बुद्धिजीवियों, विषय विशेषज्ञों द्बारा लिखे गए लेखों को संकलित किया गया है। इस पुस्तक में सुधा मूर्ति, डॉ. देवी शेट्टी, सद्गुरु, नंदन नीलेकणि और अमिश त्रिपाठी जैसे कई विशिष्ट लोगों ने अपने अनुभव साझा किये हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.