PM Modi शनिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजयुमो की युवा रैली को संबोधित करेंगे

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2022 09:10:46 AM
PM Modi to address youth rally of BJYM in Mandi, Himachal Pradesh on Saturday

शिमला |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्बारा मंडी के पड्डल मैदान में 'युवा विजय संकल्प रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस रैली में हिमाचल प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है। हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव आर डी धीमान और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ बैठक की थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.