Invest Karnataka 2022 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Nov 2022 10:56:29 AM
PM Modi to inaugurate Invest Karnataka 2022

बेंगलुरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 ’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) का वर्चअुल कांफ्रेस के माध्यम उद्घाटन करेंगे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य संभावित निवेशकों को आकर्षित करना और अगले दशक के लिए विकास एजेंडा निर्धारित करना है।

कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश आर निरानी ने सोमवार को यहां सम्मेलन से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य इस बैठक के माध्यम से 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा, ''हमारा उद्देश्य न केवल निवेश प्राप्त करना है, बल्कि उद्योग के दिग्गजों को एक मंच पर लाना भी है।’’

कई प्रमुख वक्ताओं के अलावा दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज 2 नवंबर की शाम को एक संगीत प्रदर्शन देंगे और वसुंधरा दास 3 नवंबर को एक इमर्सिव ड्रम सर्कल शो प्रदर्शित करेंगी, इसके बाद एक प्रसिद्ध कलाकार की यक्षगान प्रदर्शन और कर्नाटक और हिदुस्तानी संगीत की जुगलबंदी होगी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कला रूपों के विकास को प्रदर्शित करने के लिए, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी में एक समर्पित प्रदर्शनी होगी, जिसमें राज्य के सभी हिस्सों में संग्रहालयों और दीर्घाओं से पेंटिग और कलाकृतियां लायी जाएंगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.