PM Modi ने भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Aug 2022 09:16:10 AM
PM Modi wishes Bhupesh Baghel on his birthday

नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ’’छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे तथा स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

तत्कालीन मध्य प्रदेश (अब छत्तीसगढ़ में) के दुर्ग में 23 अगस्त 1961 को जन्मे बघेल 17 दिसम्बर 2018 से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।अस्सी के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बघेल कांग्रेस  में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार किया जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.