President द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2022 10:22:18 AM
President Draupadi Murmu condoles the demise of Prime Minister's mother

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की । राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, '' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा का संघर्षपूणã जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने 'मातृदेवोभव' की भावना और हीरा बा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला।’’

उन्होंने कहा, '' मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं ।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 1०० साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह 'यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.