President Draupadi Murmu ने एलिजाबेथ निधन पर जताया शोक

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 10:49:55 AM
President Draupadi Murmu mourns Elizabeth's death

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। मुर्मू ने गुरुवार को ट््वीट कर कहा, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है।  उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक अपने देश को चलाया और लोगों की सेवा की। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.