President द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Samachar Jagat | Thursday, 12 Jan 2023 10:02:43 AM
President Draupadi Murmu pays tribute to Swami Vivekananda on his birth anniversary

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने तथा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनकी जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, '' स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.