Visapatnam में नौसेना का अभियानगत प्रदर्शन देखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2022 10:07:35 AM
President Murmu to watch Navy's operational display in Visapatnam

विशाखापत्तनम : नौसेना रविवार को यहां रामकृष्ण बीच पर नौसेना दिवस समारोह में भारत की युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करेगी। पहली बार, नौसेना दिवस का मुख्य कार्यक्रम नयी दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में देश में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे जिसमें सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

ऐसे में जब भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, नौसेना विशाखापत्तनम में एक 'अभियानगत प्रदर्शन' के माध्यम से देश की युद्धक शक्ति और क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां, विमान और पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिणी नौसैन्य कमान के विशेष बल अपनी क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.