President Ram Kovid : ओडिशा ने दुनिया को शांति और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया

Samachar Jagat | Friday, 01 Apr 2022 12:10:15 PM
President Ram Kovid : Odisha has given a message to the world to maintain peace and love

नई  दिल्ली |  राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने शुक्रवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिसा से दूर रहने का संदेश दिया है। राष्ट्रपति कोविद ने ट्वीट किया, '' ओडिशा दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। जगन्नाथ, लिगराज, कोणार्क मंदिरों और अन्य समृद्ध विरासतों की भूमि ओडिशा ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिसा से दूर रहने का संदेश दिया है।

प्रदेश की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’ गौरतलब है कि एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था, तब उसे बंगाल-बिहार-ओडिशा के संयुक्त प्रांत से अलग किया गया था। इसकी याद में आज ही के दिन 'उत्कल दिवस’ मनाया जाता है। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2०11 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.