Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने राजस्थान दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 10:35:04 AM
Prime Minister Narendra Modi : PM greets the people of the state on Rajasthan Day

नई  दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की ऐतिहासिक धरती राजस्थान के समस्त निवासियों को राजस्थान दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही कामना है।’’ प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में आज ही के दिन जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर वृहत्तर राजस्थान संघ बना था। यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र शोभना 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.