प्रियंका गांधी फीरोज़ाबाद में महिला सम्मेलन में करेंगी शिरकत

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Dec 2021 11:03:10 AM
Priyanka Gandhi to attend women's convention in Firozabad

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज फèरिोज़ाबाद में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होकर महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुये प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के अभियान को सफल बनाने की अपील करेंगी।

कांग्रेस ने वाड्रा की अगुवाई में लड़े जा रहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ मुहिम के तहत पूरे प्रदेश में महिला सम्मेलन आयोजित किये है। पार्टी के मीडिया संयोजक सचिन रावत ने बताया कि इस कड़ी में बुधवार को फिरोजाबाद में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया है।

वाड्रा फीरोज़ाबाद स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज, में दोपहर एक बजे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं’ महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40  फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। महिलाओं को कांग्रेस के चुनाव अभियान से जोड़ने के लिये पार्टी ने 'लड़की हूंँ, लड़ सकती हूँ’ का नारा दिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.