Puducherry : राष्ट्रपति चुनाव में विधायक, सांसद करेंगे मतदान

Samachar Jagat | Saturday, 25 Jun 2022 03:35:02 PM
Puducherry: MLAs, MPs to vote in Presidential elections

पुड्डुचेरी  |  केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कुल 3० विधायक और दो सांसद (एक लोकसभा और एक राज्यसभा के) 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विधायक यहां विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में अपना मतदान करेंगे। पर प्रादेशिक विधानसभा के लिए मनोनीत भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं होगा।

सूत्रों ने बताया कि एक विधायक के वोट का मूल्य 16 और एक सांसद के वोट का मूल्य 708 है। इस दौरान, पुड्डुचेरी के चुनाव अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.