Punjab : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, बठिंडा ग्रामी से आप की महिला विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने कांग्रेस की सदस्यता ली, 20 में से 19 विधायक रह गए

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Nov 2021 06:02:04 PM
Punjab : Big blow to Aam Aadmi Party ahead of Punjab Assembly Election 2022, Rupinder Kaur Ruby, AAP's female MLA from Bathinda Grami joined Congress, 19 out of 20 MLAs remained

इंटरनेट डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी को आज बुधवार को राज्य में एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब में बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की महिला विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने आप छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली है। आज पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में रुपिंदर कौर रूबी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, पंजाब में आम आदमी पार्टी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर रही थी। आम आदमी पार्टी ने 2017 में 117 कुल सीटों में से 112 सीटों पर चुनाव लड़ा था वहीं आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिली थी। इसके विपरीत अकाली दल को 15 और बीजेपी को मात्र 3 सीटों से संतोष करना पड़ा था। 

ऐसे में आम आदमी पार्टी के एक विधायक का कांग्रेस में शामिल होना निश्चित रूप से पार्टी को करारा झटका होगा। राज्य में विधानसभा चुनाव अभी दूर है हो सकता है इन पांच छह महीनों में और भी विधायक कांग्रेस का दामन थाम लें। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.