Punjab Election 2022 : पंजाब में विपक्ष में मौजूद आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के तहत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 10 विधायकों को फिर से दिया टिकट, पहली लिस्ट में नये चेहरे को मौका नहीं

Samachar Jagat | Friday, 12 Nov 2021 04:08:48 PM
Punjab Election 2022 :  Aam Aadmi Party, which is in opposition in Punjab, released the first list of candidates under the assembly elections, re-given tickets to 10 MLAs, no chance for new faces in the first list

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने आज शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में राज्य में किसी नये चेहरे को टिकट नहीं दिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी 2017 विधानसभा चुनावों में 20 सीटें जीतकर विपक्ष के रूप में मुख्य पार्टी थी। इस दौरान पहली बार आप के टिकट पर पंजाब के संगरूर जिले की डिरबा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले और वर्तमान में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा को केजरीवाल ने एक बार फिर से डिरबा से ही मैदान में उतारा है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आम आदमी पार्टी पंजाब ने विधानसभा चुनाव 2022 के तहत पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी की जिसमें 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। सभी वर्तमान में आप के विधायक हैं। कोटकपुरा से कुलतार सिंह संधवा, तलवंडी सबो से बलजिंदर कौर, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुढराम, सुनम से अमन अरोड़ा, बरनाला से गुरमीत सिंह और मेहल कलां से कुलवंत पंडोरी को टिकट दिया गया है। 

आप ने गढ़शंकर से जय किशन रौडी, जगराउं से सर्वजीत कौर मनुके, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर से मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि 2017 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद बड़ी सफलता दर्ज की। पंजाब में 20 सीटें जीतकर आप कांग्रेस के बाद दूसरी पार्टी बनी और मुख्य विपक्ष के रूप में विधानसभा में पार्टी की पहचान बनी। यहां तक कि बीजेपी को मात्र तीन सीटें मिली थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.