Rahul और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने करगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Jul 2022 01:19:00 PM
Rahul and many other Congress leaders pay tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas

नयी दिल्ली |  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को 'करगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को नमन किया और सेना के शौर्य व वीरता का स्मरण किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमारे जांबाज जवानों ने करगिल युद्ध में हिदुस्तान की जीत का परचम लहराया था। सेना ने अपने शौर्य और वीरता से तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने दी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक सेनानी को श्रद्धांजलि।’’

कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ''करगिल युद्ध में अपने शौर्य व पराक्रम से तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा करने वाले सभी सैनिकों को नमन। युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों व सैन्य अधिकारियों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। देश हमेशा आपके बलिदान का ऋणी रहेगा। जय हिद!’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी 'विजय दिवस’ पर शहीदों को नमन किया।
भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे पतर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को 'ऑपरेशन विजय’ की सफलता का एलान किया था। भारत की जीत को याद करने लिए 26 जुलाई को 'करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.