Gujarat में आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2022 09:37:01 AM
Rahul Gandhi will address two public meetings in Gujarat today

अहमदाबाद (गुजरात) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के वास्ते सोमवार को राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गांधी का पिछले ढाई महीने में गुजरात का यह दूसरा दौरा होगा। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए वह पहली बार यहां आएंगे।

पार्टी की ओर से साझा किए कार्यक्रम के अनुसार, वह सूरत जिले के महुवा और राजकोट शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे। गांधी इन दिनों क ांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कांग्रेस की एक जनसंपर्क पहल है। यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को की गई थी। वह पिछली बार पांच सितंबर को गुजरात आए थे, जब उन्होंने अहमदाबाद में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया था। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.