राहुल तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर

Samachar Jagat | Friday, 06 May 2022 04:02:01 PM
Rahul on a two-day visit to Telangana

हैदराबाद । कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार से तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे । कांग्रेस पार्टी द्बारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह दिल्ली से एक विशेष उड़ान से रवाना होंगे और आज शाम 16:50 बजे यहां के पास शमशाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। श्री गांधी बाद में 17:10 बजे हेलिकॉप्टर से वारंगल के लिए रवाना होंगे।


श्री गांधी 17:45 बजे वारंगल के गेब्रियल स्कूल पहुंचेंगे और वारंगल आट््र्स कॉलेज मैदान में आयोजित किसान बैठक में हिस्सा लेंगे। वह 20:00 बजे वारंगल से रवाना होंगे और सड़क मार्ग से हैदराबाद पहुंचेंगे।
वायनाड सांसद दूसरे दिन शनिवार को अपराह्न 12:40 बजे संजीवैया पार्क जाएंगे और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष संजीवैया को श्रद्धांजलि देंगे। बाद में वह गांधी भवन जाएंगे और 13:45 बजे से 14:45 बजे तक पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।


श्री गांधी कल 14:50 से 15:50 बजे तक सदस्यता अभियान समन्वय समिति के सदस्यों के साथ एक फोटो सत्र में भाग लेंगे। वह शाम 17:40 बजे शमशाबाद हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.