राजस्थान और पंजाब पराली जलाने पर लगाम लगाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे : Jitendra Singh

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2022 10:05:06 AM
Rajasthan and Punjab not taking enough steps to check stubble burning: Jitendra Singh

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिह ने रविवार को कहा कि अक्टूबर 2021 की तुलना में इस साल अक्टूबर में राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 फीसदी वृद्धि हुई है। सिह ने कहा कि पंजाब में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 13,269 घटनाएं सामने आई थीं और अक्टूबर 2022 में ये 16,004 रहीं, जबकि राजस्थान में इनकी संख्या 124 से बढ़कर 318 हो गई।

उन्होंने एक बयान में कहा कि इसका मतलब है कि दोनों राज्यों की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो रही है। पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सिह ने कहा कि दूसरी ओर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है। सिह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 1,060 जबकि इस साल अक्टूबर में 768 घटनाएं सामने आईं। वहीं हरियाणा में पराली जलाने के घटनाएं 2,914 से घटकर 1,995 रह गई।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.