Rajasthan: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, कहा-ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में...

Hanuman | Wednesday, 25 Jun 2025 08:22:12 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot made a big statement on the rape incident of a French woman in Udaipur

जयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। फे्रंच महिला के साथ दुष्कर्म ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अपराध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रेप की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है। ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा न बन जाए।

किसानों का हित कांग्रेस सरकार में ही हो सकता है

वहीं अशोक गहलोत ने नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर बैठे किसानों से एईएन द्वारा टिप्पणी करने को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में भी एक्स के माध्यम से कहा कि क्या बीजेपी की सरकार में किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी उनकी पार्टी पहचान कर दिए जाएंगे? नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर बैठे किसानों से एईएन का कहना था ‘अब कांग्रेस का नहीं, भाजपा का राज है।’ क्या यही है आपकी सुशासन की परिभाषा? या सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी भी जान चुके हैं कि किसानों का हित कांग्रेस सरकार में ही हो सकता है।

PC:  freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.