- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज गुरुवार को भाजपा विधायकों ने कोटा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता पर हमले के मामले पर चर्चा करने की मंजूरी नहीं मिलने पर सदन में हंगामा किया और वेल में आकर धरने पर बैठ गए। विस सभा सदन में आज ये मुद्दा खूब गूंजा।
सदन का समय 07:00 बजे तक के लिए बढ़ाया गया | pic.twitter.com/3tdUuP4TxA
— Rajasthan Vidhan Sabha (@RajAssembly) February 11, 2021
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने स्थगन प्रस्ताव के तहत यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया लेकिन अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा विधायक जोर-जोर से बोलने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे। जोशी ने भाजपा विधायकों से अपनी सीट पर जाने के लिए कहा लेकिन वे वेल में डटे रहे।
सदन का समय 06:00 बजे तक के लिए बढ़ाया गया | pic.twitter.com/puIYy2kBkb
— Rajasthan Vidhan Sabha (@RajAssembly) February 11, 2021
विधायक नहीं माने। हंगामा कम नहीं होता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजकर 22 मिनट पर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायकों ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने धारीवाल को बर्खास्त करने की मांग की।
जोशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बढ़ते अपराध को लेकर बोलने की अनुमति दी, उस समय इस मुद्दे को उठाया जा सकता था। सदन की दुबारा कार्यवाही शुरू होने पर हंगामा जारी रहने पर सभापति राजेन्द्र पारीक ने सदन की कार्यवाही एक बजकर तीस मिनट तक फिर स्थगित कर दी।