Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा दाव, देवनारायण जयंती पर किया ये काम

Samachar Jagat | Saturday, 28 Jan 2023 08:47:29 AM
Rajasthan: Big claim of Chief Minister Ashok Gehlot, did this work on Devnarayan Jayanti

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज देवनारायण जयंती के मौके पर सरकारी अवकाश घोषित कर बड़ा सियासी दाव खेल दिया है। आज प्रधानमंत्री गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण की जयंती पर भीलवाड़ा के आंसीद में एक रैली को संबोधित करने वाले है।

लेकिन रैली से पहले ही अशोक गहलोत ने अवकाश घोषित कर सियासी मैसेज दे दिया की देवनारायण भगवान की जयंती पर समाज में ये मैसेज जाए की कांग्रेस भी उनके आराध्य देव की जयंती के मौके पर अवकाश घोषित कर सकती है और भगवान का उतना ही मानती है।  असल में गुर्जर समाज के लोग भगवान श्री देवनारायण को अपना इष्टदेव मानते हैं। उनके प्रति समाज की आस्था प्रबल है।

ऐसे में लंबे समय से मांग भी की जा रही थी। सीएम अशोक गहलोत ने कल शाम ही राजकीय अवकाश की घोषणा कर दी। जिसके बाद आज राजस्थान के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.