Rajasthan: भाजपा सरकार जरूरतमंद अनाथ बालकों को नहीं दे पा रही सामाजिक सुरक्षा: अशोक गहलोत 

Hanuman | Saturday, 07 Jun 2025 02:23:22 PM
Rajasthan: BJP government is unable to provide social security to needy orphan children: Ashok Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब भजनलाल सरकार पर जरूरतमंद अनाथ बालकों को सामाजिक सुरक्षा नहीं दे पाने का आरोप लगाया है। नीम का थाना में कोविड से अनाथ हुए बच्चों के भीख मांगने की खबर को लेकर पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर ये निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार जरूरतमंद अनाथ बालकों को सामाजिक सुरक्षा नहीं दे पा रही, जिससे यह मासूम भीख मांगने को मजबूर हैं। लगभग हर योजना की ऐसी ही स्थिति बन गई है।

कांग्रेस सरकार के दौरान कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना चलाई गई। इस योजना अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बच्चों को तत्कालिक सहायता के रूप में राशि रूपए 1.00 लाख की एकमुश्त सहायता, 18 वर्ष की आयु तक राशि रूपए 2500/- प्रतिमाह एवं राशि रुपए 2000/- वार्षिक देय है।

इसके अलावा प्रत्येक अनाथ बच्चे हेतु पालनहार योजना में 5 वर्ष की आयु तक के बच्चे हेतु 500 रुपए प्रतिमाह की दर से तथा स्कूल में प्रवेशित होने के बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि देय है। जिला कलेक्टर, सीकर इन बच्चों को इन दोनों योजनाओं में से नियमानुसार लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।

PC:  ani 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.