Rajasthan: भाजपा ने अब इस सूची में भी नहीं दी है वसुंधरा राजे का जगह, भजनलाल सहित इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Hanuman | Thursday, 16 Jan 2025 09:26:26 AM
Rajasthan: BJP has not given place to Vasundhara Raje even in this list, what are its political meanings?

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जारी कर दी है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है। इसके लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करेंगे।

राजस्थान के तीन नेताओं को भी इस सूची में जगह मिली है। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा और पूर्व विधायक अल्का गुर्जर का नाम शामिल है। चौंकाने वाली बात ये है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को इस सूची में जगह नहीं दी गई है। इसको लेकर भी लोगों में कयासों का दौर शुरू हो चुका है। 

सूची में अल्का गुर्जर का नाम देखकर हर किसी को हैरानी जरूर हो रही होगी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेमदारी नहीं दी गई है।  दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल की गई  अलका गुर्जर पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री है। बांदीकुई से वह विधायक भी रह चुकी हैं।  

इस दिग्गजों को भी मिली है स्टार प्रचारकों की सूची में जगह
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचारकों की सूची में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंता विश्व सरमा, मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी, केशव प्रसाद मौर्या, डॉ. हर्षवर्धन, बांसुरी स्वराज, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और रवि किशन सहित कई दिग्गजों को जगह मिली है। 

PC: livehindustan



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.