Rajasthan: सीपी जोशी को बनाया गया राजस्थान BJP का नया प्रदेशाध्यक्ष, क्यों छिन गया आखिर सतीश पूनिया से ये पद?

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2023 12:51:10 PM
Rajasthan: CP Joshi was made the new state president of Rajasthan BJP, why this post was snatched from Satish Poonia

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस वर्ष कें अंत में विधानसभा चुनाव होने है और उससे पहले भाजपा ने एक बड़ा दाव खेल दिया है और वो ये की राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बदल दिया गया है। सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आदेश भी जारी कर दिए है। 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले इस बदलाव के बडे़ मायने है और उसका कारण यह है की सतीश पूनिया से कई विधायक और सांसद संतुष्ठ नहीं थे और संगठन में भी पकड़ कम होती जा रही थी। हालांकि ये अंदर खाने की बात है और कोई सामने आ के ये कह भी नहीं पा रहा था। साथ ही भाजपा में गुटबाजी भी चरम पर पहुंच चुकी थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हाल ही में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी कहा था की धरने प्रदर्शन में पूनिया का साथ नहीं मिला है।

इधर सीपी जोशी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को मोदी और अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। ऐसे में चुनावों से पहले भाजपा में ये बड़ा बदलाव देखने को मिला है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.