Rajasthan Diwas : कलराज मिश्र , गहलोत, जोशी, पूनियां, वसुंधरा सहित कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस पर दी शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 10:06:31 AM
Rajasthan Diwas : Many leaders including Mashra, Gehlot, Joshi, Pooni, Vasundhara wished the people of the state on Rajasthan Day.

जयपुर |  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान भौगोलिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की विविधता से अत्यंत समृद्ध है।

यहां की भूमि भक्ति और शक्ति का ऐसा अनूठा संगम है, जिसके कण-कण में त्याग, तपस्या, वीरता और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की सछ्वाव की संस्कृति को सहेजने और विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ताकि प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहे।

श्री गहलोत ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते कहा कि यह दिवस हम सबके लिए महान गौरव का क्षण है।यह राजस्थान की वीरता, त्याग, विरासत और संस्कृति का उत्सव है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

डा जोशी ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं अछ्वुत स्थापत्य कला से परिपूर्ण शौर्य व पराक्रम की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर डा पूनियां ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा वीर भौम मावड़ी घणो करूँ गुमान, हिवड़ै बसे आ माटी अर प्यारो राजस्थान।

श्रीमती राजे ने वीर-वीरांगनाओं की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि अपनी अद्बितीय विरासत, अनंत स्वाभिमान, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध संस्कृति से प्रदेश की विश्व में एक अलग पहचान है।

उन्होंने राजस्थान की निरंतर उन्नति की कामना की। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल तथा अन्य कई नेताओं ने इस मौके प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.