Rajasthan: कर्नाटक में चुनाव प्रचार छोड़ प्रियंका गांधी पहुंची राजस्थान, सीएम गहलोत और पायलट को लेकर हो सकता है फैसला!

Samachar Jagat | Friday, 05 May 2023 11:26:02 AM
Rajasthan: Leaving the election campaign in Karnataka, Priyanka Gandhi reached Rajasthan, a decision may be taken regarding CM Gehlot and Pilot!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनावों में अभी 6 महीने का समय है लेकिन पार्टियों ने अपनी अपनी और से तैयारिया शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान के दौर पर आ रहे है तो वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बीच में ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार छोड़ राजस्थान पहुंच चुकी है। 

वैसे आपकां बता दें की कर्नाटक में इन दिनों विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है और कांग्रेस वहां पर सत्ता को पाना चाहती है ऐसे में अपना पूरा दमखम लगाए हुए है। इधर कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल बजरंग दल पर बैन के विवाद के बीच प्रियंका गांधी जयपुर पहुंचकर रणथम्भौर चली गई।

वे करीब शाम सात बजे कर्नाटक के हुबली से विशेष विमान से सांगानेर एयरपोर्ट उतरी और सीधे रणथम्भौर के लिए रवाना हो गई। उन्हें लेने के लिए राजस्थान बीज निगम के चेयरमैन धीरज गुर्जर पहुंचे थे। प्रियंका दो दिन यहा रूक सकती है और उसके बाद यहां ये जा सकती है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिसंबर में रणथम्भौर गए थे।

pc-jagran.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.