Rajasthan : मिश्र ,गहलोत,पूनिया, वसुंधरा सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2022 12:10:51 PM
Rajasthan : Many leaders including Mishra, Gehlot, Poonia, Vasundhara expressed grief over the demise of Prime Minister's mother Heeraben

जयपुर :  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मिश्र ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और प्रधानमंत्री तथा परिजनों को यह भारी दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री की माताजी हीराबेन के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना है। डा पूनिया ने कहा माँज्शब्द में ही जैसे सृष्टि समायी है,वो दैविक शक्ति स्वरूपा होती हैं,भाजपा राजस्थान परिवार और प्रदेश की जनता की तरफè से माँ को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।

राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी हीराबेन का निधन अत्यंत दु:खद है। एक संतान के लिए इस से बड़ा आघात दूसरा नहीं हो सकता। दु:ख की इस घड़ी में मोदी जी हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्य आत्मा को परम शांति और प्रधानमंत्री सहित सभी शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

डोटासरा ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट प्रकट की। इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांतिशांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिहराठौड़ तथा अन्य कई नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की माताजी के निधनपर गहरा शोक व्यक्त किया । 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.