Rajasthan Politics: भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो शुरू हुआ ट्वीटवार

Samachar Jagat | Tuesday, 31 Jan 2023 09:33:54 AM
Rajasthan Politics: Chief Minister Ashok Gehlot did not reach the concluding program of Bharat Jodo Yatra, then the tweet started

इंटरनेट डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हो गया। यहां पर पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद राहुल गांधी ने यहां सभा को संबोधित किया। इस दौरान कई अन्य पार्टियों के नेता भी वहां मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्रीनगर नहीं पहुंच पाए।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब चल रही है और उसी कारण से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसकों लेकर मुख्यमंत्री की और से ट्वीट किया गया और कहा की 26 जनवरी से निमोनिया से सक्रंमित होने के कारण किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। इधर मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी ट्वीट कर अशोक गहलोत पर चुटकी ली। जिसके बाद ट्वीटवार शुरू हो गया है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.