Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत ने 156 सीटों का टारगेट किया तय

Samachar Jagat | Friday, 27 Jan 2023 09:50:28 AM
Rajasthan Politics: CM Ashok Gehlot has fixed a target of 156 seats

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सियासत चर्म पर है। कांग्रेस में तो हालात और भी खराब हैं, स्थिती यह है की अशोक गहलोत का बयान आते ही पायलट का जवाब आता है और पायलट का बयान आते ही अशोक गहलोत उसका जवाब देते है। स्थितिया ऐसी है की ये दोनों ही पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभा रहे है और एक दूसरे पर निशाना साध रहे है।

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है की अबकी बार फिर से मिशन 156 रहेगा यानी के इस बार भी कांग्रेस 156 सीट के साथ फिर से सत्ता में आना चाहेगी जो 2008 में हुआ था। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की साल 2018 में सत्ता में हुई वापसी उनके पिछले कार्यकलों में किए गए कामों की वजह से हुई। 

इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के 156 सीटें जीतने का टारगेट भी रखा। उन्होंने कहा की इस बार सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड जरूर बदलेगा। जानकारी के अनुसार पायलट ने कुछ समय पहले कहा था की साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 21 रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से उनको राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही सीटें बढ़ी थीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.