'Two Plus Two' संवाद में भाग लेने के लिए जापान की यात्रा करेंगे राजनाथ सिह और जयशंकर

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Sep 2022 09:39:09 AM
Rajnath Singh and Jaishankar to travel to Japan to participate in 'two plus two' dialogue

नयी दिल्ली |  रक्षा मंत्री राजनाथ सिह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस सप्ताह 'टू प्लस टू’ संवाद में भाग लेने के लिए जापान जाएंगे जहां वह अपने जापानी समकक्षों के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि वार्ता के दौरान दोनों पक्ष द्बिपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के नए तरीके तलाशेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सात सितंबर से 10 सितंबर तक, द्बितीय भारत-जापान 'टू प्लस टू’ मंत्रालयी बैठक में आधिकारिक तौर पर शामिल होंगे।”

बयान में कहा गया, “दौरे के दौरान, दोनों मंत्री अपने समकक्षों के साथ रक्षा मंत्रालयी बैठक और विदेश मंत्रियों के रणनीतिक संवाद में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी से बातचीत करेंगे।”विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है। सिह सोमवार को मंगोलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए और इस दौरे की समाप्ति के बाद वह जापान जाएंगे।

वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत यात्रा के पांच महीने से ज्यादा समय बाद 'टू प्लस टू’ संवाद आयोजित किया जा रहा है। नयी दिल्ली में शिखर वार्ता के दौरान, किशिदा ने भारत में अगले पांच वर्ष तक 3,20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी। 'टू प्लस टू’ संवाद में दोनों पक्षों द्बारा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में द्बिपक्षीय सहयोग को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा करने और हिद-प्रशांत क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर बातचीत करने की उम्मीद है।
जापान के साथ भारत ने 2019 में 'टू प्लस टू’ संवाद की शुरुआत की थी। भारत कुछ देशों के साथ ही 'टू प्लस टू’ संवाद आयोजित करता है जिसमें अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस शामिल हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.