Ram Nath Kovid : राष्ट्रपति कोविद ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

Samachar Jagat | Monday, 16 May 2022 10:02:38 AM
Ram Nath Kovid : President Kovid greets the people of the state on the foundation day of Sikkim

नई  दिल्ली |  राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का मार्ग अपनाकर देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। सिक्किम 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था।

राष्ट्रपति कोविद ने ट्वीट किया, “सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई। सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का मार्ग अपनाकर में देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। निरंतर विकास और समृद्धि के लिए सिक्किम के सभी निवासियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.