उत्तराखंड की ​भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 01:55:56 PM
Ram Singh Kaida, an independent MLA from Uttarakhand's Bhimtal Assembly, joined the Bharatiya Janata Party, Union Minister Smriti Irani got the party's membership in New Delhi.

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आज शुक्रवार को उत्तराखंड की ​भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।

 

दिल्ली: उत्तराखंड की ​भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। pic.twitter.com/bsxvOe1sMl

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कर सकते हैं। भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर में निर्दलीय विधायक के रूप में राम सिंह कैड़ा विधायक बने। प्रदेश में चर्चाओं में आने के साथ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नजरों में भी आए थे।

कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। इससे पहले भी कई निर्दलीय विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.