राजस्थान के श्रीगंगानगर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा - अगर राजस्थान सरकार की बात मानें तो राजस्थान में तो किसान हैं ही नहीं..!

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Oct 2021 11:34:40 PM
Regarding the lathi charge on farmers in Sriganganagar, Rajasthan, former Union Minister and senior BJP leader Rajyavardhan Singh Rathod said - If the Rajasthan government is to be believed, then there are no farmers in Rajasthan..!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में किसान धरने पर बैठे हुए हैं। दरअसल राज्य सरकार की ओर से धान की खरीद की बिक्री शुरू नहीं की गई है और किसान चाहते हैं सरकार जल्द से जल्द धान की बिक्री शुरू करे। क्योंकि किसान के पास पड़ा-पड़ा अनाज खराब हो रहा है। हाल ही में श्रीगंगानगर में धान खरीद की बिक्री शुरू करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें राजस्थान पुलिस ने किसानों पर लाठिया बरसाई। इस घटना का भी देशभर में विरोध हो रहा है। 

 

अगर राजस्थान सरकार की बात मानें तो राजस्थान में तो किसान हैं ही नहीं। गंगानगर के किसान आखिर क्या मांग रहे हैं? अपनी खेती के लिए पानी और अपने धान की सरकारी खरीद की मांग कर रहे हैं। लेकिन पानी मांगने पर उन्हें लाठी मिल रही है: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ श्रीगंगानगर में किसान धरने पर pic.twitter.com/2ysa56AGLz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसरा, श्रीगंगानगर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने श्रीगंगानगर में किसान धरने में शिरकत की। उन्होंने किसान प्रदर्शन से कहा कि अगर राजस्थान सरकार की बात मानें तो राजस्थान में तो किसान हैं ही नहीं। गंगानगर के किसान आखिर क्या मांग रहे हैं? अपनी खेती के लिए पानी और अपने धान की सरकारी खरीद की मांग कर रहे हैं। लेकिन पानी मांगने पर उन्हें लाठी मिल रही है। 

गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा श्रीगंगानगर में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया था। इसके विरोध में राजस्थान भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.