ओडिशा की घटना को लेकर Rahul Gandhi ने कहा- देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं

Hanuman | Tuesday, 24 Jun 2025 09:22:30 AM
Regarding the Odisha incident, Rahul Gandhi said- the country will be run by the Constitution, not Manusmriti

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करने की घटना को लेकर अपनी ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बोल दिया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है। ये घटना उन लोगों के लिए आईना है जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।

दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है - बराबरी, न्याय और मानवता के खिलाफ साजिश है। भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति ही नफरत और ऊँच-नीच पर टिकी है। विशेषकर ओडिशा में एससी, एसटी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।

PC:telegraphindia.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.