इंटरनेट डेस्क। 72वें गणतंत्र दिवस पर आज मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शनकारी ने जमकर उत्पात मचाया है। जहां 60 दिनों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन चला वहीं गणतंत्र दिवस के दिन किसान बेकाबू होते नजर आए। दिल्ली के कई इलाकों में बवाल करते हुए प्रदर्शनकारी किसान लाल किले तक में घुस गए हैं। प्रदर्शन इतना हिंसक हो गया कि लगा जैसे अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन में कैपिटल हिल जैसा नजारा हो। हाल ही में अमरीका में भी ट्रंप समर्थकों ने अमरीकी संसद के बाहर जमकर उत्पाद मचाया था।
Delhi: One of the protestors puts flags atop a dome at Red Fort pic.twitter.com/brGXnpkFiP
— ANI (@ANI) January 26, 2021
सैकड़ों किसान लाल किले की प्राचीर तक पहुंच गए और यहां ठीक उस जगह पर निशान साहिब और किसान संगठनों के झंडे लगा दिए हैं जहां, हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। हालांकि, कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों ने इन झंडों को वहां से हटा दिया। इस दरौन नीचे खड़े प्रदर्शनकारी हूटिंग करते रहे।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली-एनसीआर में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। किसानों द्वारा रूट बदले जाने की वजह से ट्रैक्टर परेड में जमकर हंगामा हो रहा है।

प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।