लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित भाई रणधीर सिह नगर इलाके में एक सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी और उनकी पत्नी मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शक है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात को हुई। मृतकों की पहचान सुखदेव सिह लोटे (67) और उनकी पत्नी गुरमीत कौर (64) के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि लोटे और उनकी पत्नी घर पर ही थे और धारदार हथियार से उन्हें मारा गया।
मृतकों के एक पड़ोसी ने एक व्यक्ति को उनके घर की दीवार पर चढ़ते देखा और शोर मचाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।