त्रिपुरा के गोमती ज़िले में एक मस्जिद को तोड़ने की सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही, फेक न्यूज़ फैलाकर गुमराह करने की साजिश, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे बताया फेक न्यूज़

Samachar Jagat | Saturday, 13 Nov 2021 10:38:41 PM
Rumors are being spread on social media about demolition of a mosque in Tripura's Gomti district, conspiracy to mislead by spreading fake news, Union Home Ministry calls it Fake News

इंटरनेट डेस्क। देश के नॉर्थ ईस्ट राज्य त्रिपुरा में सांप्रदायिक दंगों के बीच कई तरह की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं जिस केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि त्रिपुरा के गोमती ज़िले में एक मस्जिद के क्षति पहुंचाने और तोड़फोड़ के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाई जा रही है। तथ्यों को ग़लत तरीके से पेश किया जा रहा है। लोगों को शांत रहना चाहिए और ऐसी ख़बरों से गुमराह नहीं होना चाहिए। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, गृह मंत्रालय के आधार पर, हाल के दिनों में त्रिपुरा में किसी मस्जिद के ढांचे में तोड़फोड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसी किसी भी घटना में किसी व्यक्ति को चोट लगने/ बलात्कार/ मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है। 

गौरतलब है कि त्रिपुरा में पिछले कई दिनों से लगातार समुदाय विशेष के लोगों के बीच हिंसा भड़क उठी है। त्रिपुरा में हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने हैं। सांप्रदायिक दंगों में कई तरह के लोग लिप्त हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.