Reserve Bank की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स में 547 अंक का उछाल

Samachar Jagat | Friday, 30 Sep 2022 12:18:14 PM
Sensex jumps 547 points after RBI's monetary review

मुंबई | स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद उछाल आया और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 547 अंक चढ़ गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को द्बिमासिक मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 547.46 अंक की बढ़त के साथ 56,957.42 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 151.85 अंक की बढ़त के साथ 16,969.95 अंक पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक मई से रेपो दर में कुल मिलाकर 1.90 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा, ''मौद्रिक नीति समिति द्बारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि उम्मीद के अनुरूप है।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.