Rani Durgavati के बलिदान दिवस पर शाह ने किया नमन

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 09:57:06 AM
Shah paid homage to Rani Durgavati's sacrifice day

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। श्री शाह ने अपने ट्वीट  में कहा , '' रानी दुर्गावती साहस , त्याग, वीरता और नारीशक्ति की प्रतिमूर्ति अद्बितीय प्रतिमूर्ति थी जो आत्मगौरव एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए साक्षात रणचंडी बन विदेशी आक्रांताओं से लड़ी और कई बार उन्हें नतमस्तक कर भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित किया।

ऐसी देशभक्त वीरांगना के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।’’ कालिजर के राजा कीर्तिवर्मन/कीर्तिसिह चंदेल की एकमात्र संतान दुर्गावती ने अपने विवाह के चार वर्ष बाद अपने पति गौड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को सिहासन पर बैठाकर उसके संरक्षक के रूप में स्वयं शासन करना प्रारंभ किया। उनके राज्य का नाम गोंडवाना था , जिसका केन्द्र जबलपुर था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.