Shah ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Oct 2022 09:23:19 AM
Shah wishes countrymen on Govardhan Puja

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। शाह ने आज ट्वीट कर कहा, '' समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।’’

उन्होंने ट्वीट के साथ भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उठाये हुए चित्र को भी साझा किया। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर दीपावली त्योहार के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता हैं। यह त्यौहार पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा होती है। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.