शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल, अकाली दल को बड़ा झटका

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Dec 2021 05:43:18 PM
Shiromani Akali Dal leader and Delhi Sikh Gurdwara Management Committee President Manjinder Singh Sirsa joins BJP, a big blow to Akali Dal

इंटरनेट डेस्क। शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा आज बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। एक तरह से देखा जाए तो अकाली दल के लिए ये बडा़ झटका माना जा रहा है। पंजाब में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि इससे पहले तक बीजेपी हर बार अकाली दल से गठबंधन करती नजर आई थी लेकिन इस बार बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रहे है उस लिहाज से भी इसे अकाली दल के खिलाफ माना जा रहा है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में  शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। 

इससे पहले भी अकाली दल के नई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में प्रवेश कर लिया है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.